Home » छत्तीसगढ़ी हास्य साहित्य के मशहूर कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन

छत्तीसगढ़ी हास्य साहित्य के मशहूर कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन

by Desk 1

रायपुर: छत्तीसगढ़ी भाषा के जाने-माने हास्य कवि और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. सुरेंद्र दुबे का आज निधन हो गया। वे हाल ही में अचानक बीमार होकर रायपुर के ACI अस्पताल में भर्ती हुए थे। इलाज के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई।

डॉ. दुबे का छत्तीसगढ़ी साहित्य में विशेष स्थान था और वे अपनी हास्य कविताओं के लिए पूरे प्रदेश में बेहद लोकप्रिय थे। उनकी मौत से साहित्यिक जगत में गहरा शोक है। वे अपने व्यंग्य और हास्य के माध्यम से समाज की कई विकृतियों पर प्रकाश डालते थे, जो लोगों के दिलों को छू जाता था।

You may also like