रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने कर्मचारियों को महंगाई से राहत देते हुए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐलान किया कि अब राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ता मिलेगा।
अब तक दिया जा रहा था 53% DA:
अभी तक कर्मचारियों को 53% DA दिया जा रहा था। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को भी समान भत्ता दिया जाएगा।

