Home » देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, एकनाथ शिंदे और अजित पवार बने डिप्टी सीएम

देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, एकनाथ शिंदे और अजित पवार बने डिप्टी सीएम

by Desk 1

मुंबई : महाराष्ट्र के मनोनीत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे, एनसीपी प्रमुख अजित पवार शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए मुंबई के आजाद मैदान पहुंचे।

एनडीए नेता रहे उपस्थित :

महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री तथा अन्य एनडीए नेता उपस्थित रहे।

 कई हस्तियां भी रहे मौजूद :

वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ, अभिनेता संजय दत्त, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ, अभिनेता सलमान खान ,अभिनेता शाहरुख खान अभिनेता रणबीर कपूर और रणवीर सिंह ,महाराष्ट्र के मनोनीत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस , पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।

You may also like