Friday, April 25, 2025
RO NO.....13028/29Join Paaras Institute
HomeदेशDelhi CM Oath Ceremony: रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, सीएम समेत...

Delhi CM Oath Ceremony: रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, सीएम समेत सभी मंत्रियों ने ली अपने पद की शपथ

Delhi CM Oath Ceremony: शालीमार बाग से भाजपा विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री बनीं। उन्होंने रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ ली। इस मौके पर बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम भी मौजूद थे।

रेखा गुप्ता के साथ 6 और मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल हैं।

‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुख्यमंत्री बनूंगी’:

Delhi CM Oath Ceremony: शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता ने गुरुवार सुबह मीडिया से बात करते हुए कहा, “यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं पीएम मोदी और पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करती हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री बनूंगी। मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी।”

RSS ने सुझाया था रेखा गुप्ता का नाम :

Delhi CM Oath Ceremony: भा.ज.पा. सरकार में आरएसएस की राय बहुत मायने रखती है। भाजपा कोई बड़ा फैसला बिना आरएसएस की सहमति के नहीं लेती। रेखा गुप्ता एक पुरानी संघ से जुड़ी नेता हैं। वे छात्र जीवन से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्य रही हैं और दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के लिए आरएसएस ने रेखा गुप्ता का नाम सुझाया था, और इस वजह से भाजपा ने उन्हें सीएम बनाने का फैसला किया।

Bholuchand Desk
Bholuchand Deskhttps://bholuchand.com/
"राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा जगत, खेल, टेक्नोलॉजी और संस्कृति जैसे विभिन्न मुद्दों पर लिखना, एवं पाठकों को ताजगी और सटीकता के साथ सूचना प्रदान करना ही मेरा उद्देश्य है।"
रिलेटेड आर्टिकल
- Religious Travel - RO NO.....13028/29

मोस्ट पॉपुलर

error: Content is protected !!