33
© 2025 Bholuchand.com | All rights reserved | A platform bringing you news from local roots to global headlines.
थोक व्यापारियों के मुताबिक, लगातार बारिश के चलते सब्जी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय किसान अब सब्जी की जगह धान की खेती कर रहे हैं, जिससे बाजार में लोकल सब्जियों की आवक बहुत कम हो गई है। जो किसान सब्जी की खेती कर भी रहे हैं, वे मौसम की मार से परेशान हैं।
भारी बारिश के कारण ट्रांसपोर्ट व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। कई ट्रक रास्तों में फंसे हैं, जिससे ढुलाई की लागत भी बढ़ गई है। इसका सीधा असर सब्जियों की कीमतों पर पड़ा है। थोक बाजारों से चिल्हर तक पहुंचते-पहुंचते कीमतों में और भी उछाल आ रहा है।
खुदरा बाजार में सब्जियों के दाम तेजी से बढ़े हैं:
जो सब्जियां पहले ₹15 से ₹30 प्रति किलो बिक रही थीं, अब वे ₹40 से ₹80 प्रति किलो तक पहुंच गई हैं।
टमाटर की कीमत सबसे अधिक बढ़ी है, जो अब ₹50 से ₹60 प्रति किलो बिक रहा है।
करेला भी महंगे दामों पर बिक रहा है।
थोक मंडी के व्यापारियों का कहना है कि इस समय बाजार में खपत ज्यादा और आपूर्ति कम है, जिससे दामों में उछाल बना हुआ है। जब तक बारिश थमकर स्थिति सामान्य नहीं होती, सब्जियों की कीमतें कम होने की उम्मीद नहीं है।
JOB, राजनीति, समाज और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को पाठकों तक सटीक और निष्पक्ष रूप से पहुंचाने का का उद्देश्य है...
Bholuchand.com आपका अपना डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। यहाँ आपको मिलती है हर वो खबर जो आपके लिए ज़रूरी है – चाहे वह स्थानीय मुद्दे हों, देश-दुनिया की ताज़ा हलचल हो या फिर शिक्षा, स्वास्थ्य और करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी। हमारी कोशिश है कि हम आपको सटीक, निष्पक्ष और आसान भाषा में खबरें दें ताकि आप हर घटना को अच्छी तरह समझ सकें।
© 2025 Bholuchand.com | All rights reserved | A platform bringing you news from local roots to global headlines.

WhatsApp us