Saturday, April 26, 2025
RO NO.....13028/29Join Paaras Institute
Homeछत्तीसगढ़आज बस्तर और राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव...

आज बस्तर और राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंगलवार को बस्तर एवं राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

देखिए सीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम:

मुख्यमंत्री साय सुबह 10.20 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर सुबह 11.30 बजे मां दंतेश्वरी विमानतल जगदलपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री 11.40 बजे जगदलपुर में दसराहा पसरा परिसर का लोकार्पण करेंगे।

मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेंगे पहुंचेंगे सीएम :

सीएम साय 11.55 बजे दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन एवं पूजा अर्चना में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री 12.20 बजे सिरहासार भवन जगदलपुर में मुरिया दरबार कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1.40 बजे रोटरी भवन में आयोजित बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2.35 बजे बस्तर क्लब में मांझी चालकियों के साथ भोजन करेंगे।

राजनांदगांव में कवि सम्मलेन में होंगे शामिल:

मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.10 बजे जगदलपुर से रवाना होकर शाम 4.10 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे। जहां वे पुलिस लाईन में उत्कृष्ठ खिलाड़ियों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री का शाम 7.15 बजे से 8.15 तक का समय स्पीकर हाउस में आरक्षित रहेगा। सीएम साय रात 8.30 बजे से 10 बजे तक म्युनिसिपल स्कूल मैदान में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल होंगे। तत्पश्चात रात्रि 10 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर रात्रि 11.30 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर लौटेंगे।

Bholuchand Desk
Bholuchand Deskhttps://bholuchand.com/
"राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा जगत, खेल, टेक्नोलॉजी और संस्कृति जैसे विभिन्न मुद्दों पर लिखना, एवं पाठकों को ताजगी और सटीकता के साथ सूचना प्रदान करना ही मेरा उद्देश्य है।"
रिलेटेड आर्टिकल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Religious Travel - RO NO.....13028/29

मोस्ट पॉपुलर

error: Content is protected !!