Friday, June 13, 2025
RO NO.....13028/29Join Paaras Institute
Homeछत्तीसगढ़श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को मुख्यमंत्री और श्रम मंत्री वितरित करेंगे...

श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को मुख्यमंत्री और श्रम मंत्री वितरित करेंगे 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि

रायपुर: मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत बोर्ड परीक्षा में कक्षा दसवीं और बारहवीं के टॉप 10 में आए पंजीकृत श्रमिकों के कुल 31 मेधावी छात्र छात्राओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा 15 जून को न्यू सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में दो-दो लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस मौके पर छ. ग भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ राम प्रताप सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति बेहतरबनाने मदद :

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों के लिए बहुत सारी योजनाएं संचालित की जा रही है। श्रम विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सनिर्माण एवं कर्मकार कल्याण मंडल योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए लगातार आर्थिक मदद दी जा रही है।

31 श्रमिक बच्चों को ₹2 लाख प्रति छात्र दिए जाएंगे:

श्रम मंत्री देवांगन ने बताया कि मंडल के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल में 10वीं कक्षा के 26 और 12वीं कक्षा के 5 बच्चों सहित कुल 31 श्रमिक बच्चों को ₹2 लाख प्रति छात्र दिए जाएंगे. इसमें ₹1 लाख दोपहिया वाहन के लिए और ₹1 लाख नकद प्रोत्साहन राशि के रूप में शामिल है।

बैंक खातों में डीबीटी की जायगी:

इसी तरह में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल ने राज्य के 38200 निर्माण श्रमिकों के लिए ₹19.71 करोड़ से ज़्यादा की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी की जायगी। यह राशि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत प्रदान की जाएगी।

Bholuchand Desk
Bholuchand Deskhttps://bholuchand.com/
"राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा जगत, खेल, टेक्नोलॉजी और संस्कृति जैसे विभिन्न मुद्दों पर लिखना, एवं पाठकों को ताजगी और सटीकता के साथ सूचना प्रदान करना ही मेरा उद्देश्य है।"
रिलेटेड आर्टिकल
- Religious Travel - RO NO.....13028/29

मोस्ट पॉपुलर

error: Content is protected !!