CG Vyapam Vacancy : जूनियर रीडर, कापी होल्डर और अन्य पदों पर निकली भर्ती, देखिए पूरी डिटेल्स…

Share this

रायपुर : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने ग्रेड 3 पदों के लिए भर्ती का आयोजन किया है। इस भर्ती के तहत जूनियर रीडर, कॉपी होल्डर, प्लेट मेकर, प्रिंटर ऑपरेटर समेत कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

15 अक्टूबर लास्ट डेट :

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2025 शाम 5 बजे तक निर्धारित है, जबकि फॉर्म सुधार की प्रक्रिया 16 से 18 अक्टूबर 2025 तक चलेगी।

परीक्षा 30 नवंबर 2025 को रायपुर में होगी आयोजित:

एडमिट कार्ड 24 नवंबर 2025 को जारी किए जाएंगे और परीक्षा 30 नवंबर 2025 को रायपुर में आयोजित होगी। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक रहेगा। इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास है और पद के अनुसार संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव भी आवश्यक होगा। जूनियर रीडर पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष, जबकि अन्य पदों के लिए 21 वर्ष रखी गई है। अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष (1 जनवरी 2025 के अनुसार) निर्धारित की गई है।

Share this