Home » CG Me Aaj Ka Mausam: मौसम बदला रुख: आज से 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान, शीतलहर की चेतावनी

CG Me Aaj Ka Mausam: मौसम बदला रुख: आज से 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान, शीतलहर की चेतावनी

by Desk 1

CG Me Aaj Ka Mausam: छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। बीते दिनों बढ़ते तापमान की वजह से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल रही थी, लेकिन अब मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश में ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में कड़कड़ाती सर्दी दोबारा लौट सकती है।

2 से 3 डिग्री तक नीचे जा सकता है तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में आज से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट संभव है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में हवा की गति बढ़ने के कारण शीतलहर की स्थिति बन सकती है। विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने और सुबह-शाम अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।

बीते 24 घंटों में कहां कैसा रहा तापमान?

मौसम के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार—

दंतेवाड़ा में अधिकतम तापमान 31.7°C दर्ज हुआ।

अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8.5°C रहा, जो हाल ही में 6°C तक पहुंच गया था।

इसके अलावा रायपुर, बिलासपुर, धमतरी और दुर्ग में भी ठंड में वृद्धि देखी गई है। सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ रही है।

कुछ दिनों की राहत के बाद लौटेगी सर्दी

बीते कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण सर्दी कम महसूस हो रही थी, लेकिन IMD के नए पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में लगातार ठंड में वृद्धि होगी। उत्तरी जिलों में शीतलहर की वजह से लोगों को फिर से कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

बदलते मौसम से बढ़ रहा वायरल और सर्दी-जुकाम का खतरा

मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव का सेहत पर भी असर पड़ रहा है। चिकित्सकों ने चेतावनी दी है कि इस दौरान वायरल फिवर, सर्दी-जुकाम और खांसी के मामले बढ़ सकते हैं।

डॉक्टरों की सलाह—

दो लेयर में गर्म कपड़े पहनें

अनावश्यक बाहर निकलने से बचें

बाहर जाते समय गर्म कपड़ों का उपयोग करें

हल्का गर्म भोजन और गरम पानी पिएं

 

 

You may also like