Saturday, April 26, 2025
RO NO.....13028/29Join Paaras Institute
Homeछत्तीसगढ़CG Election: 11, 17, 20 और 23 फरवरी को निकाय-पंचायत चुनाव: वोटिंग...

CG Election: 11, 17, 20 और 23 फरवरी को निकाय-पंचायत चुनाव: वोटिंग के दिन सार्वजनिक अवकाश का ऐलान, जानें कब आएगा रिजल्ट…

रायपुर: CG Election: छत्तीसगढ़ में चुनावी का माहौल है, सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में जीत हासिल करने के लिए प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में होंगे। जबकि त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 3 चरण में आयोजित होंगे।

कब होंगे निकाय व पंचायत चुनाव :

CG Election:  नगरीय निकाय चुनावों के लिए 11 फरवरी को एक ही चरण में मतदान होगा, और 15 फरवरी को परिणाम घोषित किए जाएंगे। वहीं, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे। पंचायत चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 17 फरवरी, दूसरे चरण की 20 फरवरी और तीसरे चरण की 23 फरवरी को होगी। इसके बाद, मुख्यालय स्तर पर रिजल्ट 18, 21 और 24 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

किस चुनाव में कितने वोटर्स :

CG Election: राज्य की 10 नगर पालिक निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों में चुनाव आयोजित किए जाएंगे। नगर पालिकाओं में 22 लाख 525 पुरुष और 22 लाख 73 हजार 232 महिला वोटर हैं। वहीं, पंचायत चुनाव में 78 लाख 20 हजार 202 पुरुष और 79 लाख 92 हजार 184 महिला मतदाता वोट डालेंगे।

मतदान के दिन छुट्टी का ऐलान :

CG Election: नगर पालिका चुनाव के लिए 11 फरवरी और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान होगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है कि 11 फरवरी के साथ 17 और 20 फरवरी को निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक और सामान्य अवकाश रहेगा। वहीं, 23 फरवरी को रविवार होने के कारण अलग से सार्वजनिक या सामान्य अवकाश घोषित नहीं किया गया है।

किन नगर निगम में चुनाव होंगे :

CG Election: राज्य के 10 नगर निगमों में चुनाव होंगे, जिनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं। इसके अलावा, 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी चुनाव आयोजित किए जाएंगे। जिला पंचायत सदस्यों के 433 पदों पर चुनाव होंगे, जबकि जनपद पंचायत में 2973 पदों के लिए वोटिंग होगी। ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए 11,672 और वार्ड पंच पद के लिए 1 लाख 60 हजार 180 पदों पर मतदान होगा।

Bholuchand Desk
Bholuchand Deskhttps://bholuchand.com/
"राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा जगत, खेल, टेक्नोलॉजी और संस्कृति जैसे विभिन्न मुद्दों पर लिखना, एवं पाठकों को ताजगी और सटीकता के साथ सूचना प्रदान करना ही मेरा उद्देश्य है।"
रिलेटेड आर्टिकल
- Religious Travel - RO NO.....13028/29

मोस्ट पॉपुलर

error: Content is protected !!