Home » CG Constable Recruitment Exam: आरक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित, देखें अपना रिजल्ट….
CG Constable Recruitment Exam result:

CG Constable Recruitment Exam: आरक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित, देखें अपना रिजल्ट….

by Desk 1

CG Constable Recruitment Exam: रायपुर। जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती 2023-24 की प्रक्रिया रायपुर रेंज में पूरी हो चुकी है। पुलिस विभाग ने दस्तावेज़ सत्यापन, शारीरिक माप, पीईटी और लिखित परीक्षा के अंकों को मिलाकर अंतिम चयन सूची और प्रतीक्षा सूची जारी कर दी है। इस भर्ती में आरक्षक जीडी, चालक और ट्रेड टेलर के कुल 560 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

चार चरणों में पूरी हुई भर्ती प्रक्रिया

पुलिस विभाग ने पूरे चयन अभियान को चार मुख्य चरणों में संपन्न किया—

1. दस्तावेज़ परीक्षण व शारीरिक परीक्षण

16 नवंबर 2024 से 17 जनवरी 2025 तक दस्तावेज़ सत्यापन, शारीरिक मापतौल और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) आयोजित हुई।

2. लिखित परीक्षा

14 सितंबर 2025 को व्यापम द्वारा लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया।

3. लिखित परीक्षा का मूल्यांकन

व्यापम के परिणाम जारी होने के बाद मेरिट तैयार की गई।

4. बोनस अंक और अंतिम सूची

पात्र अभ्यर्थियों के बोनस प्रमाण पत्रों के आधार पर बोनस अंक जोड़कर अंतिम प्रवीण्यता सूची बनाई गई।

कुल 560 चयनित पदों का वर्गवार विवरण
आरक्षक (जीडी)

विज्ञापित पद: 554

चयनित: 554

जनरल – 361

ओबीसी – 77

अनुसूचित जाति – 94

अनुसूचित जनजाति – 22

आरक्षक (चालक)

विज्ञापित पद: 4

चयनित: 3

ओबीसी – 3

एसटी – 0

नोट: अनुसूचित जनजाति वर्ग से योग्य उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण 1 पद रिक्त रह गया।

आरक्षक (ट्रेड टेलर)

विज्ञापित पद: 3

चयनित: 3

जनरल – 1

ओबीसी – 1

अनुसूचित जाति – 1

You may also like