Friday, April 25, 2025
RO NO.....13028/29Join Paaras Institute
Homeछत्तीसगढ़सीएम साय की अध्यक्षता में 16 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक, धान खरीदी...

सीएम साय की अध्यक्षता में 16 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक, धान खरीदी सहित इन प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना

रायपुर: सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 16 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई है, बैठक सुबह 11 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर में आयोजित की गई है।

इन प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना:

कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों और राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, आगामी राज्योत्सव और धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा करने की संभावना भी है। बता दें कि प्रदेश की विष्णुदेव सरकार ने इस साल राज्य में 160 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है, और 15 नवंबर से खरीदी शुरू करने का प्रस्ताव है। इन प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगने की संभावना है।

इन प्रस्तावों पर पर भी चर्चा की संभावना :

इसके अलावा, प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों द्वारा 4% महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने की मांग और कुछ विभागों में नए पदों की स्वीकृति के प्रस्ताव भी कैबिनेट के समक्ष रखे जा सकते हैं। कैबिनेट बैठक में विधायकों के यात्रा भत्ते में वृद्धि के प्रस्ताव को भी मंजूरी के लिए पेश किया जा सकता है। पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को एक साथ कराने पर भी चर्चा हो सकती है। इस संदर्भ में गठित आईएएस ऋचा शर्मा की समिति ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है, जिसमें दोनों चुनाव एक साथ कराने की अनुशंसा की गई है।

WhatsApp Image 2024 10 12 at 3.57.40 PM

WhatsApp Image 2024 10 12 at 2.16.33 PM 1

WhatsApp Image 2024 10 12 at 3.59.39 PM

 

 

रिलेटेड आर्टिकल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Religious Travel - RO NO.....13028/29

मोस्ट पॉपुलर

error: Content is protected !!