Home » Bastar Development Blueprint: सीएम साय ने पीएम मोदी को दिया न्योता
Bastar Development Blueprint

Bastar Development Blueprint: सीएम साय ने पीएम मोदी को दिया न्योता

by Desk 1

Bastar development blueprint के तहत टूरिज्म, इंफ्रा, स्टार्टअप और कनेक्टिविटी पर फोकस, पीएम दौरे से मिलेगा बड़ा बूस्ट

 Bastar development blueprint : नई दिल्ली,: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर Bastar development blueprint पेश किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को मानसून के बाद बस्तर दौरे का आमंत्रण दिया, जहां कई बड़ी परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण की तैयारी है।

शांति के बाद विकास पर फोकस

मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर समेत पूरे राज्य में नक्सलवाद खत्म हो चुका है और अब शांति का माहौल है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने Bastar development blueprint के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे पर काम तेज किया है।

Bastar Development Blueprint: 360° विकास योजना तैयार

यह योजना ‘सैचुरेशन, कनेक्ट, फैसिलिटेट, एम्पावर और एंगेज’ रणनीति पर आधारित है। इसके तहत बस्तर के दूरस्थ गांवों को सड़क और पुलों से जोड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधूरे कार्यों को 2027 तक पूरा करने के साथ 228 नई सड़कें और 267 पुल बनाए जाएंगे।

इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी को बढ़ावा

Bastar development blueprint के तहत रेल लाइन विस्तार, एयरपोर्ट अपग्रेड और सड़क नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है। इंद्रावती नदी पर बैराज निर्माण से सिंचाई और जल प्रबंधन में सुधार होगा, जिससे आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी।

शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार

शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। नए एजुकेशन सिटी, मेडिकल कॉलेज और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाए जा रहे हैं। 45 पोटा केबिन स्कूलों को स्थायी भवनों में बदला जाएगा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नए संसाधन विकसित किए जा रहे हैं।

Bastar Development Blueprint

युवाओं के लिए रोजगार और स्टार्टअप

Bastar development blueprint के तहत युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया गया है। कौशल प्रशिक्षण के जरिए एक लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है, जिनमें से 40 हजार को रोजगार मिल चुका है। साथ ही स्टार्टअप नीति के तहत 2030 तक 5,000 स्टार्टअप तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

कृषि और सिंचाई को मजबूती

इंद्रावती नदी पर देउरगांव और मटनार परियोजनाओं के जरिए 31,840 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। यह पहल किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को मजबूत करने में मदद करेगी चित्रकोट और तीरथगढ़ जलप्रपात, कांगेर घाटी नेशनल पार्क, कैनोपी वॉक और ग्लास ब्रिज जैसी परियोजनाओं के जरिए बस्तर को पर्यटन के नक्शे पर लाने की तैयारी है। बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम जैसे आयोजन भी क्षेत्र की पहचान को मजबूत कर रहे हैं।

गांव-गांव तक योजनाओं का लाभ

‘बस्तर मुन्ने’ कार्यक्रम के तहत हर पंचायत में शिविर लगाए जाएंगे, जहां लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे मिलेगा और समस्याओं का समाधान मौके पर किया जाएगा। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दौरान रावघाट-जगदलपुर रेल लाइन, जगदलपुर एयरपोर्ट विस्तार, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और दंतेवाड़ा मेडिकल कॉलेज जैसे प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की जाएगी।

read more : भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: रायपुर में सीएम विष्णुदेव साय ने फहराया ध्वज, 12 अप्रैल तक कार्यक्रम

You may also like