अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती: तकनीकी और स्नातक पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती:

अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती:

Share this

राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान (NIOT), चेन्नई ने युवाओं के लिए शानदार करियर अवसर उपलब्ध कराया है। संस्थान ने टेक्नीशियन (डिप्लोमा) और स्नातक (डिग्री) अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा, जो कि 27 अक्टूबर 2025 को आयोजित होगा।

रिक्त पदों का विवरण

इस भर्ती के अंतर्गत कुल 25 पदों पर चयन किया जाएगा:

तकनीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस: 08 पद

स्नातक (डिग्री) अप्रेंटिस: 17 पद

शैक्षणिक योग्यता

तकनीशियन अप्रेंटिस: संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में पूर्णकालिक डिप्लोमा

स्नातक अप्रेंटिस: संबंधित विषय में पूर्णकालिक डिग्री (BE, B.Tech, B.Sc, B.Com या BLIS)

केवल 2023, 2024 या 2025 में पास आउट उम्मीदवार ही इस भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे।

आयु सीमा

डिप्लोमा अप्रेंटिस: 18 से 24 वर्ष

डिग्री अप्रेंटिस: 21 से 26 वर्ष

सरकारी नियमों के अनुसार SC/ST/OBC/दिव्यांग वर्ग को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन सिर्फ वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा:

इंटरव्यू तिथि: 27 अक्टूबर 2025

समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

रिपोर्टिंग समय: सुबह 8:30 बजे तक NIOT, चेन्नई परिसर

प्रशिक्षण अवधि और वजीफा

चयनित उम्मीदवारों को 1 वर्ष का अप्रेंटिस प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान मासिक वजीफा निम्नानुसार मिलेगा:

तकनीशियन अप्रेंटिस: ₹12,000 प्रति माह (₹4,000 DBT योजना के अंतर्गत)

स्नातक अप्रेंटिस: ₹13,000 प्रति माह (₹4,500 DBT योजना के अंतर्गत)

Share this