Home » जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6वीं प्रवेश के लिए आवेदन शुरू
navodaya-class-6-admission-2027

जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6वीं प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

वाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक निःशुल्क करें ऑनलाइन पंजीयन

by Bholuchand News

एमसीबी, 10 जुलाई 2026।
ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों के लिए प्रतिष्ठित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक बिना किसी शुल्क के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST-2027) का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण एवं आवासीय शिक्षा का अवसर मिलेगा।


पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय केनापारा बैकुण्ठपुर में कक्षा 6वीं प्रवेश 2027-28 के लिए आवेदन।

क्या है जवाहर नवोदय विद्यालय?

जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित देश के सर्वश्रेष्ठ आवासीय विद्यालयों में शामिल हैं। न विद्यालयों का संचालन नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा किया जाता है।

यहां विद्यार्थियों को पूरी तरह निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है। इसके अंतर्गत—

  • गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
  • छात्रावास सुविधा
  • भोजन
  • पुस्तकें
  • यूनिफॉर्म
  • खेल सामग्री
  • आधुनिक प्रयोगशालाएं
  • कंप्यूटर शिक्षा

जैसी सुविधाएं सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाती हैं।


कौन कर सकता है आवेदन?

प्रवेश के लिए निर्धारित पात्रता के अनुसार—

  • विद्यार्थी किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में वर्तमान में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत होना चाहिए।
  • छात्र की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होनी चाहिए (दोनों तिथियां शामिल)।
  • संबंधित जिले के पात्र विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

विवरण तिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ शुरू
आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026
प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर 2026

कैसे करें आवेदन?

अभ्यर्थी निम्न माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं—

  • मोबाइल फोन
  • कंप्यूटर
  • कॉमन सर्विस सेंटर (CSC)
  • लोक सेवा केंद्र

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है।


ऑनलाइन आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

आवेदन करते समय सामान्यतः निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होती है—

  • छात्र का फोटो
  • छात्र एवं अभिभावक के हस्ताक्षर
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • कक्षा 5वीं का अध्ययन प्रमाण
  • निवास संबंधी जानकारी
  • आधार संख्या (यदि उपलब्ध हो)

नवोदय विद्यालय में पढ़ाई के प्रमुख लाभ

जवाहर नवोदय विद्यालय देश के सर्वश्रेष्ठ सरकारी आवासीय विद्यालयों में गिने जाते हैं।

यहां विद्यार्थियों को—

  • निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
  • आधुनिक स्मार्ट क्लास
  • अनुभवी शिक्षक
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
  • खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां
  • विज्ञान एवं कंप्यूटर शिक्षा
  • सुरक्षित छात्रावास

जैसी सुविधाएं मिलती हैं।


अभिभावकों से समय पर आवेदन करने की अपील

विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन पूरा करें, ताकि तकनीकी समस्या या सर्वर संबंधी परेशानी से बचा जा सके।


महत्वपूर्ण वेबसाइट

ऑनलाइन आवेदन एवं विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Official Website: https://navodaya.gov.in

Admission Portal: https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs


यह भी पढ़ें..छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

You may also like