रायपुर: गुरुकुल महिला महाविद्यालय, कालीबाड़ी रोड, रायपुर (छत्तीसगढ़) में आज दिनांक 10 फरवरी 2026 को इंडियन सोसायटी ऑफ एनेस्थियोलॉजिस्ट एवं सुलेह के संयुक्त तत्वावधान में सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल से डॉ. सुधा त्रिवेदी, नारायणा हॉस्पिटल से डॉ. निशांत त्रिवेदी, वनजा भावे, सुधा वाघमारे, चंदन एवं अनुपम उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय की लगभग 400 छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
CPR के बारे में दी गई पूरी जानकारी :
डॉ. सुधा त्रिवेदी ने सरल भाषा में सीपीआर क्या है, इसकी आवश्यकता किन परिस्थितियों में होती है और आपातकाल में इसका महत्व क्या है, इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने मैनिक्विन के माध्यम से सीपीआर देने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को समूह में बुलाकर स्वयं सीपीआर का अभ्यास कराया गया। इस दौरान छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने विस्तार से उत्तर दिया।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. संध्या गुप्ता ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए स्वयं को तैयार और जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रात्रि लहरी द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शोभा खंडेलवाल ने प्रस्तुत किया।


