चंडीगढ़। हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने CET-2 के माध्यम से ग्रुप-C के 4227 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। अभ्यर्थी 9 फरवरी 2026 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।
पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी
आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। उम्मीदवार hssc.gov.in या भर्ती के लिए जारी पोर्टल adv032026.hryssc.com पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। ऑफलाइन माध्यम से कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता की शर्तें
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का HSSC Group-C CET परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
इसके अलावा पद के अनुसार निम्न योग्यताएं मांगी गई हैं—
10+2 (इंटरमीडिएट)
स्नातक (Graduation)
इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा
साथ ही उम्मीदवार ने 10वीं या 12वीं कक्षा में हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ा होना चाहिए।
आयु सीमा क्या रहेगी?
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 42 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन करने की आसान प्रक्रिया
सबसे पहले adv032026.hryssc.com वेबसाइट खोलें
“New Candidate” पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें
लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें
फॉर्म सबमिट कर उसकी कॉपी सुरक्षित रख लें
आवेदन शुल्क पूरी तरह माफ
इस भर्ती की खास बात यह है कि सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क शून्य रखा गया है। यानी कोई भी अभ्यर्थी बिना किसी फीस के इस भर्ती में आवेदन कर सकता है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति ग्रुप-C के अंतर्गत विभिन्न सरकारी विभागों में की जाएगी।

