Home » Anganwadi Bharti: कुपोषण हटाने की बड़ी तैयारी: 9,948 आंगनबाड़ी पदों पर तत्काल भर्ती
आंगनवाड़ी भर्ती 2025

Anganwadi Bharti: कुपोषण हटाने की बड़ी तैयारी: 9,948 आंगनबाड़ी पदों पर तत्काल भर्ती

by Desk 1

Anganwadi Bharti: मध्य प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी में नौकरी का इंतज़ार कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में 9,948 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के पोषण, महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों में किसी भी तरह की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

कुपोषण खत्म करने के लिए 3 साल की कार्ययोजना

समीक्षा बैठक में सीएम ने महिला एवं बाल विकास विभाग को फुल-प्रूफ तीन वर्षीय योजना बनाने को कहा, ताकि प्रदेश से कुपोषण का स्थायी रूप से खात्मा हो सके। साथ ही ब्रेस्ट फीडिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाने, लाडली लक्ष्मी योजना में ड्रॉपआउट मामलों की जांच और टेंडर प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए।

देश में पहली बार 100% ऑनलाइन पारदर्शी भर्ती

सीएम मोहन यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है जहां आंगनबाड़ी भर्ती पूरी तरह ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी तरीके से की जा रही है। इससे चयन प्रक्रिया में ईमानदारी और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं

1. शहरी क्षेत्रों में बच्चों को गर्म भोजन

2026 से सेंट्रल किचन मॉडल लागू किया जाएगा, जिसके तहत बच्चों को पौष्टिक और गर्म भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

2. शाला पूर्व शिक्षा में सुधार

2047 विज़न के तहत निपुण भारत मिशन आधारित विकास कार्ड लागू किए जाएंगे, ताकि प्री-स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर हो सके।

3. लाड़ली लक्ष्मी योजना का विस्तार

34 लाख से अधिक बेटियों को छात्रवृत्ति और प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

4. इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा निवेश

अगले तीन वर्षों में 9,000 नए आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण किया जाएगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग की उपलब्धियां

PMMVY के तहत 9.70 लाख गर्भवती महिलाओं को 512 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता

लाड़ली बहना योजना में 36,778 करोड़ रुपये का अंतरण

1.72 लाख महिलाओं को महिला हेल्पलाइन व वन स्टॉप सेंटर से मदद

1.89 लाख पौधारोपण

6,520 महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस

8,637 बालिकाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

12,670 आंगनबाड़ी केंद्रों को ‘सक्षम आंगनवाड़ी’ का दर्जा

You may also like