Saturday, June 14, 2025
RO NO.....13028/29Join Paaras Institute
Homeदेश8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत की खबर, 8वें वेतन...

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत की खबर, 8वें वेतन आयोग को मिली मंजूरी

8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। आयोग की सिफारिशें 2026 से लागू होंगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 16 जनवरी 2025 को X पर इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सातवां वेतन आयोग 2016 में लागू हुआ था और उसकी सिफारिशें 2026 तक प्रभावी रहेंगी। नए वेतन आयोग के लागू होने से कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि होगी, साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन और भत्तों में भी बदलाव होगा।

2026 तक किया जा सकता है आयोग का गठन :

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की घोषणा फरवरी 2025 में पेश होने वाले बजट से कुछ दिन पहले की गई है। हालांकि, आयोग के गठन की सटीक तारीख अभी तय नहीं की गई है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि आयोग का गठन 2026 तक किया जा सकता है। इसके लिए जल्दी ही एक अध्यक्ष और दो सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी, जो आयोग की कार्यप्रणाली की निगरानी करेंगे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए 8वें केंद्रीय वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है।

Bholuchand Desk
Bholuchand Deskhttps://bholuchand.com/
"राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा जगत, खेल, टेक्नोलॉजी और संस्कृति जैसे विभिन्न मुद्दों पर लिखना, एवं पाठकों को ताजगी और सटीकता के साथ सूचना प्रदान करना ही मेरा उद्देश्य है।"
रिलेटेड आर्टिकल
- Religious Travel - RO NO.....13028/29

मोस्ट पॉपुलर

error: Content is protected !!