Home » बड़ी खबर: दीवार गिरने से बड़ा हादसा, मलबे में दबने से 7 मजदूरों की मौत

बड़ी खबर: दीवार गिरने से बड़ा हादसा, मलबे में दबने से 7 मजदूरों की मौत

by Desk 1

गुजरात: गुजरात के मेहसाणा में एक हादसे में चट्टान के नीचे दबने से 7 मजदूरों की मौत हो गई है। कुछ अन्य दबे हुए मजदूरों को निकालने का काम जारी है। यह हादसा जासलपुर के पास एक गांव में हुआ, जहां निर्माणाधीन कंपनी में दीवार बनाते समय चट्टान गिर गई और काम कर रहे मजदूर इसके नीचे दब गए। घटनास्थल पर पांच से ज्यादा एंबुलेंस और पुलिस अधिकारी मौजूद हैं।

अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका:

यह हादसा मेहसाणा जिले के कडी तालुका के जसलपुर गांव के पास हुआ, जहां एक निजी कंपनी की दीवार गिरने से कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है, और मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

घटनास्थल पर पांच एंबुलेंस मौजूद:

जानकारी के अनुसार, निर्माणाधीन स्टील कंपनी में काम चल रहा था, तभी अचानक भारी भूस्खलन हुआ। घटनास्थल पर पांच एंबुलेंस मौजूद हैं, और फिलहाल जेसीबी की मदद से मजदूरों को निकालने का कार्य किया जा रहा है। मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

You may also like

Leave a Comment