Home » अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “विद्या देवी महिला उत्कर्ष सम्मान 2026” से विभूतियों का सम्मान
विद्या देवी महिला उत्कर्ष सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “विद्या देवी महिला उत्कर्ष सम्मान 2026” से विभूतियों का सम्मान

by Desk 1

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय श्रीमती विद्या देवी जैन की पुण्य स्मृति में “विद्या देवी महिला उत्कर्ष सम्मान 2026” का आयोजन किया गया। यह सम्मान उनके पुत्र पीयूष जैन द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को प्रदान किया गया।

विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को मिला सम्मान

इस गरिमामय समारोह में साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने वालों में सुमन शर्मा और सुषमा बग्गा (साहित्य), सावि गौरी (खेल), झलक सचदेव और प्रिया गुप्ता (शिक्षा), शगुफ्ता अफरोज (महिला सशक्तिकरण), मालती बघेल (समाज सेवा), प्रीति रानी तिवारी (साहित्य एवं समाज सेवा), पूर्णेश डडसेना (शिक्षा) तथा डॉ. एस. लक्ष्मी बघेल (चिकित्सा, शिक्षा एवं समाज सेवा) शामिल रहीं।

मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अनामिका सिंह (अध्यक्ष, नगर निगम एमआईसी – सामान्य प्रशासन एवं विधि विभाग) उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. कविता कुंभज (डायरेक्टर, पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन), स्मिता सिंह (अध्यक्ष, शकुंतला फाउंडेशन), श्रीमती मंजुला जैन, श्रीमती नीता जैन, राहुल कुंभज एवं सार्थक जैन शामिल रहे।

दीप प्रज्ज्वलन से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। मंच संचालन पदमा घोष द्वारा प्रभावी और गरिमामय ढंग से किया गया। कार्यक्रम में स्वर्गीय श्रीमती विद्या देवी जैन के समाजसेवी जीवन को स्मरण किया गया। उन्होंने रक्तदान, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। वर्ष 2012 में उन्हें तत्कालीन राज्यपाल शेखर दत्त द्वारा सम्मानित किया गया था।“विद्या देवी महिला उत्कर्ष सम्मान 2026” का यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना और सामाजिक चेतना को मजबूती देने वाला सिद्ध हुआ।

 

You may also like