Home » Udaan IAS Academy में TET 2025 सफल अभ्यर्थियों का सम्मान समारोह
Udaan IAS Academy

Udaan IAS Academy में TET 2025 सफल अभ्यर्थियों का सम्मान समारोह

by Desk 1

रायपुर स्थित Udaan IAS Academy द्वारा बुधवार को छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CGTET) 2025 में सफल अभ्यर्थियों के सम्मान में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में सफल उम्मीदवार शामिल हुए, जिनके चेहरे सम्मान पाकर खुशी से खिल उठे।

प्रमाण-पत्र और मैडल देकर किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान CGTET-2025 में उत्तीर्ण सैकड़ों अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र और मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके कठिन परिश्रम और सफलता का प्रतीक बना, जिससे उनके आत्मविश्वास में और बढ़ोतरी हुई।

सफलता मेहनत का परिणाम: रवि गोयल

संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर Ravi Goyal ने अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि TET जैसी कठिन परीक्षा को पास करना बड़ी उपलब्धि है और यह उनकी लगन और मेहनत का परिणाम है।

 आगे की तैयारी पर दिया जोर

असिस्टेंट डायरेक्टर Sudhir Verma ने छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि अब आगामी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं के लिए ठोस रणनीति के साथ तैयारी शुरू करना बेहद जरूरी है।

विशेषज्ञों ने साझा की परीक्षा रणनीति

कार्यक्रम में सीनियर फैकल्टी अनीश शर्मा, दिव्या मैम, रुपेश साहू और खिलेश्वर रक्सेल ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने विभागीय भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए जरूरी रणनीतियों और टिप्स पर चर्चा की, जिससे छात्रों को आगे की दिशा स्पष्ट हो सके।

 बड़ी संख्या में छात्र-स्टाफ रहे मौजूद

इस अवसर पर संस्थान के दिव्या साहू, सौरभकांत साहू, पवन, महेन्द्र पंडा सहित बड़ी संख्या में छात्र और स्टाफ मौजूद रहे। सभी ने सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 

You may also like