छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर Shri Venkatesh Superspeciality Hospital द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 7 अप्रैल 2026 को “सेहत का उत्सव” थीम के तहत आयोजित होगा।
सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मिलेगा लाभ
Shri Venkatesh Superspeciality Hospital प्रबंधन के अनुसार, यह स्वास्थ्य शिविर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान शहर के अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टर विभिन्न बीमारियों के लिए नि:शुल्क परामर्श देंगे।
कई विशेषज्ञ डॉक्टर रहेंगे मौजूद
शिविर में जनरल सर्जरी, न्यूरो, ऑर्थोपेडिक, कार्डियोलॉजी, रेस्पिरेटरी, नेफ्रोलॉजी, इंटरनल मेडिसिन और फिजियोथेरेपी जैसे क्षेत्रों के विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे, जिससे मरीजों को एक ही स्थान पर समग्र उपचार परामर्श मिल सकेगा।
जांचों पर 25% तक की छूट
मरीजों के लिए सभी आवश्यक जांचों पर 25 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जाएगी। यह सुविधा खासतौर पर नए पंजीकृत मरीजों के लिए उपलब्ध रहेगी।
ऐसे करें पंजीकरण
Shri Venkatesh Superspeciality Hospital प्रबंधन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
पंजीकरण और जानकारी के लिए संपर्क करें:
📞 07713103333, 7880081555
इच्छुक लोग कॉल करके अपना स्लॉट पहले से बुक कर सकते हैं।
read more : रायपुर समर कैंप 2026: गर्मी की छुट्टियों में स्किल डेवलपमेंट का सुनहरा मौका

