Home » Gas Cylinder संकट: स्टॉक है, फिर भी नहीं मिल रहा सिलेंडर
Gas Cylinder

Gas Cylinder संकट: स्टॉक है, फिर भी नहीं मिल रहा सिलेंडर

by Desk 1

 राजधानी में Gas Cylinder की सप्लाई पर सवाल—पर्याप्त स्टॉक के बावजूद लोगों को करना पड़ रहा लंबा इंतजार

राजधानी रायपुर में इन दिनों Gas Cylinder को लेकर गंभीर संकट की स्थिति बन गई है। बुकिंग कराने के बावजूद उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। प्रशासन के निर्देशों के बावजूद गैस एजेंसियों की धीमी कार्यप्रणाली ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।

शहर में हर दिन बड़ी संख्या में लोग Gas Cylinder की बुकिंग करा रहे हैं, लेकिन वितरण की गति बेहद धीमी है। यही कारण है कि लंबित बुकिंग का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है और यह संख्या अब करीब 40 हजार तक पहुंच गई है।

Gas Cylinder बुकिंग ज्यादा, सप्लाई कम

सूत्रों के अनुसार, जितनी तेजी से Gas Cylinder की बुकिंग हो रही है, उसके मुकाबले डिलीवरी 25 प्रतिशत से भी कम हो रही है। इससे साफ है कि वितरण प्रणाली में कहीं न कहीं बड़ी खामी है। अधिकारियों का कहना है कि शहर में गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, लेकिन इसके बावजूद उपभोक्ताओं तक समय पर सप्लाई नहीं पहुंच रही है।

डिलीवरी में 30-35 दिन की देरी

शहरी क्षेत्रों में उपभोक्ता एक सिलेंडर खत्म होने के बाद नियमानुसार 25 दिन बाद दूसरी बुकिंग तो कर पा रहे हैं, लेकिन डिलीवरी मिलने में 30 से 35 दिन तक का समय लग रहा है। कई गैस एजेंसियों में तो स्थिति यह है कि बुकिंग के 10 से 12 दिन बाद भी Gas Cylinder घर तक नहीं पहुंच पा रहा है।

एजेंसी तक पहुंचने को मजबूर लोग

होम डिलीवरी में देरी के कारण अब उपभोक्ता खुद ही गैस एजेंसी और गोदाम तक पहुंचने लगे हैं। लोग साइकिल और दोपहिया वाहनों में खाली Gas Cylinder लेकर एजेंसी के बाहर कतार में खड़े नजर आ रहे हैं। इस वजह से एजेंसियों के बाहर भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है।

Gas Cylinder

ग्रामीण इलाकों में और खराब हालात

ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी गंभीर है। यहां उपभोक्ताओं को Gas Cylinder की बुकिंग के लिए 45 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं बुकिंग के बाद भी डिलीवरी में 5 से 7 दिन या उससे ज्यादा का समय लग रहा है। इस तरह एक सिलेंडर प्राप्त करने में लगभग 50 दिन तक का समय लग रहा है, जिससे ग्रामीण परिवारों की परेशानी और बढ़ गई है।

Gas Cylinder उपभोक्ताओं की परेशानी

आमापारा निवासी ने बताया कि उन्होंने समय पर Gas Cylinder की बुकिंग कराई थी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी डिलीवरी नहीं मिली। उनके घर में गैस खत्म हो गई, जिसके कारण उन्हें अब इलेक्ट्रिक चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं महावीर नगर निवासी अनिल रामानी ने बताया कि उन्होंने नियमानुसार बुकिंग की, लेकिन 12 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिला। एजेंसी जाने पर उन्हें सिर्फ स्टॉक नहीं होने का जवाब दिया गया।

एजेंसियों पर उठ रहे सवाल

इस पूरी स्थिति ने गैस एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर जहां पर्याप्त स्टॉक होने का दावा किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं को समय पर Gas Cylinder नहीं मिल रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और निगरानी बढ़ाने की जरूरत है, ताकि इस समस्या का समाधान हो सके।

read more : Bastar Development Blueprint: सीएम साय ने पीएम मोदी को दिया न्योता

 

You may also like